
जब आपके शरीर का वजन स्वास्थ्य के जरूरत से ज्यादा हो जाता है तो उसे मोटापे की समस्या आने लगती है। मोटापे का मुख्य कारण जरुरत से अधिक खाना और शारीरिक व्यायाम ना करना होता है। मोटापा कई रोगों की संभावना को बढ़ाने के अलावा आपके यौन स्वास्थ्य को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। खासतौर पर पुरुषों में मोटापे की समस्या से कई सेक्स समस्याएं होने की संभावनाएं होती हैं। मोटापा होने से पुरुषों को क्या सेक्स समस्याएं हो सकती हैं आइए जानते हैं।
मोटापा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को घटाता है: मोटापा पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल को घटाता है। यह हार्मोन सेक्सुअल फंक्शन के लिए आवश्यक होता है। इस हार्मोन में कमी इरेक्शन तक पहुंचने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है क्योंकि पेनाइल टिशू में रक्त के संचार को बनाए रखने के लिये टेस्टोस्टेरोन की जरुरत होती है।
मोटापा रिप्रोडक्टिव फंक्शन्स को भी प्रभावित करता है: मोटापे के कारण निश्चित रुप से शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणु की गतिशीलता में कमी आती है। जिसके चलते मोटापा पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या का कारण बनता है। इसका नकारात्मक प्रभाव लोगों के रिप्रोडक्टिव फंक्शन्स पर पड़ता है।
मोटापे के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के मुख्य लक्षणों में मोटापा सबसे ऊपर है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित लगभग 80 प्रतिशत लोग मोटापे के शिकार पाए गए हैं। इस बीमारी में पुरुष जननांग में संभोग के लिए पर्याप्त तनाव नहीं आ पाता है, जिससे वह यौन संबंध बनाने में नाकाम साबित होता है।
मोटापा और प्रोस्टेट में बढ़ोत्तरी: मोटापे के तार बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लाजिया से भी जुड़े हैं। प्रोस्टेट के आकार में वृद्धि होने को बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लाजिया कहते हैं। वो पुरुष जो मोटापे का शिकार हैं और जिनकी कमर का आकार 43 इंच से ज्यादा है, उनमें यह समस्या होने की संभावनाएं बाकी लोगों से 2.4 गुना ज्यादा होती हैं।
कैसे मोटापे से छुटकारा पाएं
शोध के मुताबिक, मोटापे से ग्रस्त एक तिहाई लोगों का मानना है कि वजन घटाने के बाद उन्होने सेक्सुअल फंक्शन में सुधार नोटिस किया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि करीब 5 किलो वजन घटाने से भी टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाया जा सकता है जिसके जरिए आपके यौन स्वास्थ्य मे सुधार होगा। मोटापा घटाने के लिये आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। मोटापे को कम करने के लिए ये तरीके काम आ सकते हैं।
एक दिन में 500 से 1000 कैलोरी कम करने का इरादा बनाए। एक सप्ताह में 1-2 किलो वजन कम करने की कोशिश करें। पोषित आहार ज्यादा लें जो कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करें। वर्कआउट करें जिससे शरीर में ब्लड फ्लो सही तरीके से हो। व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।