
menopause diet: मेनोपॉज की अवस्था में शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं जिससे महिलाओं को तनाव, मूड स्वींग्स और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मेनोपॉज के दौरान आपको अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए जिससे आप मेनोपॉज के कारण शरीर में दिखने वाले बदलावों के असर को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि मेनोपॉज की अवस्था में आपको किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और किन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
menopause diet: मेनोपॉज के दौरान क्या खाएं
- ओमेगा-3 फैटी एसिड
- फल और सब्जियां
- सोया
- कैल्शियम
2. फल और सब्जियां- मेनोपॉज के दौरान ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, सूजन की समस्या पैदा हो जाती है साथ ही इससे ऑस्टीयोपोरोसिस की भी परेशानी पैदा होने का खतरा रहता है। इसलिए फल और सब्जियों का सेवन करना मेनोपॉज के दौरान लाभकारी होता है।
3. सोया- सोया प्रोडक्ट्स फाइटोएस्ट्रोजन का प्राकृतिक स्रोत होते हैं। सोया प्रोडक्ट्स हार्मोन्स को संतुलित करने का काम करते हैं इसलिए इनका सेवन करना उपयोगी होता है।
4. कैल्शियम- दूध, बादाम, फिश, पालक आदि में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। रोजाना इन कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और मेनोपॉज के दौरान कमजोरी की समस्या पैदा नहीं होती है।