
एक उम्र के बाद लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। जिनमें अर्थराइटिस, डायबीटिज, दिल से जुड़ी बीमारी या डिप्रेशन के साथ यौन समस्याएं भी होने लगती हैं। टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट के कारण भी पुरुषों में यौन समस्याएं हो जाती है। ज्यादा उम्र के पुरुषों में देखी जाने वाली सबसे आम यौन विकारों में से एक है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन। इसी तरह कई और भी यौन समस्याएं हैं जिनका सामना पुरुषों को करना पड़ता है। आइए आपको इन यौन समस्याओं के बारे में बताते हैं।
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या स्तंभनदोष पुरुषों में होने वाली यौन समस्याओं में से एक आम समस्या है।इस समस्या में सम्भोग के लिए लिंग में आवश्यक तनाव न लाना पाना होता है। ज्यादातर पुरुष अपने जीवन में कभी न कभी इस समस्या से परेशान जरुर होते हैं। इस परेशानी को दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव लाकर दूर किया जा सकता है।
टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी: टेस्टोस्टेरोन हार्मोंन एक सेक्सुअल हार्मोन है जिसके स्तर के कम होने से यौन समस्या उत्पन्न होती है। टेस्टोस्टेरोन स्तर के कम होने कारण कई परेशानियां होती हैं जैसे-इजैक्युलेशन पावर कम होना या सेक्स इच्छा में कमी आना। टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में बढ़ता है। इसकी जटिलताओं के कारण मेडिकल थेरेपी की सलाह नहीं दी जाती है। टेस्टोस्टेरोन स्तर को बढ़ाने के लिए सुरक्षित तरीका व्यायाम और स्वस्थ आहार होता है।
हृदय रोग और मधुमेह: रक्त परिसंचरण एक अन्य स्वास्थ्य संबंधी चिंता है जिसके कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। रक्तसंचार की कमी के कारण आर्टरी बहुत सख्त हो जाती हैं। यह निर्माण यौन जटिलताओं का कारण होती है क्योंकि पुरुष प्रजनन अंग रक्त में भरता है। हृदय रोग के साथ-साथ ब्लड प्रेशर का स्तर भी बढ़ जाता है। डायबिटीज का भी यौन जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण पुरूषों में नपुंसकता आ सकती है। अध्ययनों से यह पुष्टि की जाती है कि अन्य पुरुषों की तुलना में डायबिटीज वाले पुरुषों में यह समस्या तीन गुना अधिक होती है।
स्वास्थ्य समस्या: ज्यादा उम्र के पुरुषों में कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं जैसे- गठिया या पीठ दर्द। ये स्वास्थ्य स्थितियां आपके मनोदशा, नींद की आदतों और व्यवहारों को प्रभावित कर सकती हैं, जिसके कारण सेक्स के दौरान असहज महसूस होने लगती है।