
Erectile Dysfunction: जब किसी व्यक्ति या कपल को यौन संबंध बनाने या फिजिकल प्रैक्टिस रखने में मुश्किल होती है तो यह यौन समस्याओँ के अंतर्गत आता है। इन यौन समस्याओं में से सबसे आम समस्या है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन। कई पुरुष इस समस्या को अनुभव करते हैं। यह समस्या असामान्य नहीं है। कभी-कभी अधिक तनाव होने के कारण भी इस समस्या का अनुभव होता है। इस समस्या के चलते पुरुषों को लिंग में तनाव पैदा नहीं हो पाता है या इरेक्शन बनाए रखने में समस्या होती है। इसे यौन अक्षमता भी कहा जाता है। सेक्स में रुचि की कमी, यौन संबंधों के दौरान गंभीर दर्द और यौन गतिविधि में उत्तेजना की कमी आदि कुछ संकेत पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की तरफ इशारा करते हैं।
Symptoms Of Erectile Dysfunction: पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लक्षण
- इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लक्षण
- इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के कारण
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लक्षण
समय से पहले एजाकुलेशन होना और इरेक्शन होने में कठिनाई, यौन इच्छा में कमी पुरुषों में यौन अक्षमता के सबसे आम लक्षण हैं।इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को निम्न लक्षणों से पहचाना जा सकता है:
- यौन संबंध बनाने में रुचि कम होना
- लिंग में इरेक्शन लाने में कठिनाई
- सेक्स के दौरान इरेक्शन बनाए रखने में मुश्किल
- शारीरिक गरतिविधियों के दौरान यदि उत्तेजना में कमी
- संभोग तक पहुंचने में असमर्थता
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के कारण
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्वड प्रेशर, हृदय रोग डायबिटीज, अथेरोस्क्लेरोसिस आदि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा कई कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का कारण बन सकते हैं:
- धूम्रपान
- तनाव
- अधिक वजन
- शराब का सेवन
- बढ़ती उम्र
- नशीली दवाओं का सेवन
- कुछ बीमारियों की दवाएं